मनाली में बढ़ी रौनक, पर्यटन सीजन में 60 फीसदी होटल पैक

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के मनाली में विंटर पर्यटन सीजन के चलते रौनक बढ़ गई है। हालांकि, बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मनाली के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। इन दिनों होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह से मनाली में पर्यटन कारोबार बढ़ गया है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार मनाली में इन दिनों रोजाना औसतन 800 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 90 से अधिक वोल्वो और टेंपो ट्रैवलर में भी हजारों पर्यटकों ने दस्तक दी।

दिन को पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है तो शाम होते ही मनाली का मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों कि संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मालरोड और पर्यटन स्थलों में चहल-पहल बढ़ गई है। मौसम मेहरबान हुआ तो पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि करीब एक सप्ताह से रौनक बढ़ गई है। निगम के होटलों में 50 से 60 फीसदी कमरे पैक चल रहे हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग है। होटल संचालक हंसराज, देवेंद्र ने कहा कि होटलों के 40 से 60 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। वीकेंड में यह संख्या और बढ़ जाती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...