आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
छोटी काशी संघर्ष समिति के आह्वान पर खसरा संख्या 1280 को खाली करवाने को लेकर मंडी शहर में आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। एहतियातन के तौर परी मंडी शहर में 100 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। जेल रोड स्थित मस्जिद के पास बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस सतर्क है।
खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। पुलिस की मानें तो समिति ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की बात कही है। सेरी मंच, जेल रोड स्थित मस्जिद, मंगवाईं स्थित मस्जिद और शहर के मुख्य स्थलों पर पुलिस जवानों को तैनात किया है। खसरा संख्या 1280 जेल रोड में मस्जिद बनी हुई है। मस्जिद में अवैध निर्माण की बात सामने आने के बाद टीसीपी कोर्ट में मामला विचाराधीन है।


