रंगड़ों के काटने से खेत में काम कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता के नघ्यार गांव में रंगड़ों के काटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति मौत हो गई है। बुजुर्ग व्यक्ति खेत में काम कर रहा था, इसी बीच रंगड़ों ने हमला कर दिया। तलाई थाना पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार निक्का राम (81) निवासी गांव नघ्यार तहसील झंडूता जिला बिलासपुर रविवार शाम को खेतों में काम कर रहा था। झाड़ियों को काटते समय रंगड़ों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद परिजन बुजुर्ग को बड़सर अस्पताल ले गए, जहां से हमीरपुर रेफर किया गया। हमीरपुर अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मपुर भाजपा का स्वच्छता अभियान

धर्मपुर, (मंडी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

आज मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का धर्मपुर औऱ गोपालपुर में व्यापक असर

सीटू प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में शिमला रैली में...