आवाज़ जनादेश /न्यूज़ ब्यूरो शिमला
एनआईटी हमीरपुर के भौतिकी और फोटोनिक्स विज्ञान विभाग के बीटेक (इंजीनियरिंग फिजिक्स) के छात्रों की टीम ने दुनिया के सबसे बड़े सार्वजनिक हैकथॉन नासा स्पेस एप्स चैलेंज 2024 में सफलता प्राप्त की है। चार विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट 10,000 प्रस्तुतियों में से चयनित हुआ है। 150 से अधिक देशों के अभ्यर्थी प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए नामित किया गया है। एनआईटी हमीरपुर के गिरिश गौरव शर्मा, आरुषि सैनी, अजय मोक्ता और शबद पटेल इस टीम में शामिल हैं।
विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट में उपग्रहों से डाटा अधिग्रहण की तारीख और समय की सटीक जानकारी प्रदान करने का नया आइडिया विकसित किया है। प्रोजेक्ट इस महत्वपूर्ण डाटा को सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से भेजता है। इससे शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को अपने कार्य में मदद मिलती है। सुलभता बढ़ाने के साथ-साथ यह प्रोजेक्ट नासा के लैंडसैट कार्यक्रम और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के सेंटिनल उपग्रहों से प्राप्त डेटा की सटीकता में सुधार करने का भी प्रयास करता है।


