आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बीते एक महीने से अधिक समय से शुष्क मौसम बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में आगामी एक सप्ताह तक भी बारिश के आसार नहीं हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7 नवंबर तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुष्क ठंड बढ़ गई है। राज्य में 11 स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं तोबा का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।
एक महीने से इन जिलों में एक बूंद नहीं बरसी
राज्य में पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 31 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर , चंबा, हमीरपुर, सिरमाैर व सोलन में बारिश हुई ही नहीं। जबकि कांगड़ा में 95, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 83, शिमला 99 ऊना में 54 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.2, सुंदरनगर 8.9, भुंतर 8.0, कल्पा 5.0, धर्मशाला 15.3, ऊना 11.5, नाहन 15.9, केलांग 2.3, पालमपुर 11.5, सोलन 10.0, मनाली 6.8, मनाली 12.7, मंडी 11.3, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 12.0, चंबा 11.3, डलहाैजी 15.6, जुब्बड़हट्टी 15.0, कुफरी 10.6, कुकुमसेरी 1.2, नारकंडा 8.8, भरमाैर 11.1, रिकांगपिओ 9.1, सीओबाग 7.5, समदो 5.1, कसाैली 15.6, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.0, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो -2.0, मशोबरा में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


