लाहौल में स्पोर्ट्स कार्निवल का रोमांच, कड़ाके की ठंड में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

समुद्रतल से करीब 10 फीट की ऊंचाई पर स्थित लाहौल के बिलिंग गांव में छह नवंबर से कड़ाके की ठंड में स्पोर्ट्स कार्निवल का रोमांच होगा। कार्निवल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलकूद की ओर आकर्षित करना है।पहली बार होने वाले लाहौल स्पोर्ट्स कार्निवल को सफल बनाने के लिए बिलिंग गांव के लोगों ने अपने खेतों को ही खेल मैदान में बना दिया है। स्पोर्ट्स कार्निवाल के आयोजक जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध और केलांग पंचायत के प्रधान सोनम जांगपो ने बताया कि बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सर्दी के मौसम में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
इस स्पोर्ट्स कार्निवल के लिए बिलिंग गांव के लोग खासकर स्थानीय युवा मंडल और महिला मंडलों के सहयोग से खेतों को खेल मैदान के रूप में तैयार किया है। कुंगा बौद्ध ने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होगा। छह से 10 नवंबर तक स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन किया जाएगा।
कार्निवल में खिलाडि़यों पर होगी धनवर्षा
इस दौरान होने वाली फुटबाल ओपन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये होगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वॉलीबाल ओपन प्रतियोगिता के विजेता को 42,000 रुपये और उपविजेता के लिए 21,000 रुपये का इनाम रखा गया है तीरंदाजी ओपन प्रतियोगिता सिंगल में प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये और द्वितीय 8,000 और तृतीय पुरस्कार 6,000 रुपये है। इसी वर्ग में चौथा इनाम 4,000 और पांचवां पुरस्कार 2,000 रुपये दिया जाएगा। तीरंदाजी के टीम वर्ग में पहला पुरस्कार 21,000 रूपये, दूसरा 15,000 और तीसरा इनाम 8,000 रखा गया है। वहीं स्कूली बच्चों के लिए कबड्डी और साइकिलिंग में भी आकर्षक इनाम रखे गए हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...