केंद्र से हिमाचल को मिली 18 करोड़ की सौगात, विक्रमादित्य बोले, सडक़ों-पुलों पर खर्च होगी राशि

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
केंद्र सरकार ने हिमाचल को पुल और सडक़ों के रखरखाव के लिए 18 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। यह राशि एसडीआएफ के तहत मंजूर हुई है। इस राशि का इस्तेमाल कुल्लू, मनाली और चंबा में किया जाएगा। इस संबंध में केंद्र से राज्य के लिए पत्र भी जारी हुआ है। इस बजट में से 10 करोड़ रुपए कुल्लू में, पांच करोड़ रुपए मनाली और तीन करोड़ रुपए चंबा के चुवाड़ी में खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस मंजूरी पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि केंद्र में सरकार किसी की भी हो या देशभर में भले ही चुनाव का दौर चल रहा हो।

वे किसी भी कीमत पर हिमाचल के विकास का पहिया थमने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और हिमाचल के बीच वह लगातार संपर्क साध रहे हैं और इससे प्रदेश के होने वाले विकास को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में बड़ा बजट मिलने की संभावना है। राज्य को जल्द ही करीब चार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद केंद्र से आएगी। इसके अलावा केंद्र की मदद से नेशनल हाईवे को जोडऩे वाले सडक़ मार्ग को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पांच माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पिछले लगभग पांच...

सरकाघाट–बल्याना मढ़ी बस सेवा बंद होने से लोगों में रोष, बहाली की उठी मांग

धर्मपुर (मंडी) सरकाघाट से प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे चलने वाली...

मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल; सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त-प्रोफेसर सिकंदर कुमार

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 17 जून, 2026 बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा...

प्रदेश में कांग्रेस सरकार किसी भी सूरत में कर्मचारियों की ओपीएस बंद नही होने देगी।

शिमला 17 जून,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा...