टीएमसी में ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ, CM सुक्खू ने किया केंद्र के दूसरे चरण का उद्घाटन

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कांगड़ा के डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस ट्रॉमा सेंटर में मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर छह करोड़ रुपए, निर्माण पर 1.50 करोड़ रुपए और अन्य संबद्ध सेवाओं पर 2.77 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। श्री सुक्खू ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 95 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें न्यूरो सर्जन का एक पद, एनेस्थीटिस्ट के तीन पद, ऑर्थोपैडिक सर्जन का एक पद, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के आठ पद, स्टाफ नर्स के 40 पद, नर्सिंग अटेंडेंट के 16 पद, ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन के पांच पद, रेडियोग्राफर के चार पद, लैब तकनीशियन के दो पद तथा मल्टीटास्क वर्कर के 15 पद शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि 72 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है तथा शेष पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। टांडा मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में चरणबद्ध तरीके से सुविधाओं को बढ़ा रही है। इस मेडिकल कॉलेज में सालाना लगभग 5.89 लाख मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिसके दृष्टिगत सुधारों की तत्काल आवश्यकता है। सीएम सुक्खू ने कहा कि टांडा में एक उच्चस्तरीय प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी, जिसकी तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...