छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश

Date:

मानसून सीजन के दाैरान 1 से 23 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बीते एक महीने से शुष्क मौसम बना हुआ है। राज्य में अगले सात दिनों तक तक भी बारिश के आसार नहीं हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 23 से 29 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा। आज राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हैं। बीते कल रोहड़ू में 3.0 व सांगला में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश मानसून सीजन के दाैरान 1 से 23 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के दाैरान राज्य के छह जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन में बारिश हुई ही नहीं। कांगड़ा जिले में सामान्य से 94, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 82, शिमला 99 व ऊना में 51 फीसदी कम बारिश हुई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 10.1, कल्पा 4.2, धर्मशाला 14.8, ऊना 15.7, नाहन 17.6, केलांग 4.0, पालमपुर 11.5, सोलन 10.2, मनाली 8.9, कांगड़ा 14.0, मंडी 14.9, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 15.9, चंबा 12.7, डलहाैजी 13.4, कुफरी 10.3, कुमारसैन 1.2, भरमाैर 10.6, रिकांगपिओ 7.5, धाैलाकुआं 16.7, कसाैली 15.3, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.5, ताबो 1.8, मशोबरा 12.1 व सैंज में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...