प्रदेश में आगामी 6 दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार

Date:

आवाज़ जनादेश /न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिनों तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 से 25 अक्तूबर तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर,उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम का ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिली हुई है।

पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 97 कम बारिश

वहीं राज्य में पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 21 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है। कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99,मंडी 81 व ऊना जिले में 46 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 10.1, भुंतर 9.6, कल्पा 4.6, धर्मशाला 14.9, ऊना 14.4, नाहन 18.1, केलांग 3.1, पालमपुर 11.5, सोलन 9.3, मनाली 8.3, कांगड़ा 14.0, मंडी 13.0, बिलासपुर 14.7, हमीरपुर 14.1, चंबा 14.1, डलहाैजी 12.9, कुफरी 10.7, कुकुमसेरी 1.3, नारकंडा 8.7, रिकांगपिओ 7.7, समदो 5.6, कसाैली 14.6, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.0, ताबो 0.1, मशोबरा 11.7, सैंज 10.4 व बजाैरा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...