बर्फ के फाहों में झूमे सैलानी, रोहतांग-बारालाचा-कुंजम-शिंकुला दर्रे पर हल्का हिमपात

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

मौसम के करवट बदलते ही पहाडिय़ों में हिमपात का दौर शुरू हो गया है। देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में भी गुरुवार को बर्फ के फाहे गिरे। मनाली के सभी पर्यटन स्थलो में सैलानी चहक उठे हैं। पर्यटन स्थल रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। सैलनियो ने आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को कैमरे में कैद किया। सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद रोहतांग दर्रे में बर्फ के फाहे गिरना शुरु हो गए। मनाली से बर्फ देखने रोहतांग गए पर्यटकों की गुरुवार को बर्फ देखने की इच्छा पूरी हो गई। हालांकि कुछ देर के लिए ही बर्फ के फाहे गिरे, लेकिन पर्यटकों ने खूब मजा लेते हुए इन लम्हों को यादगार बना दिया।

पंजाब से आए पर्यटकों के गु्रप को लेकर रोहतांग गए ट्रेवल एजेंट संजू ने बताया कि गुरुवार को पर्यटकों ने बर्फ के फाहों में खूब मस्ती की। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा ने बताया कि बहुत दिनों बाद हुए हिमपात को देख सैलानी खुश हुए है। उन्होंने बताया कि सैलानियों ने रोहतांग दर्रे बर्फ के फाहों का आनंद लिया और इन लम्हों को मोबाइल व कैमरे में कैद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...