पहले नवरात्र पर शक्तिपीठों में चढ़ा 45 लाख का नकद चढ़ावा

Date:

प्रदेश के मंदिरों में दूसरे दिन 56 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, दिन भर गूंजते रहे मइया के जयकारे

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

अश्विन नवरात्र मेले के पहले दिन प्रदेश के चार शक्तिपीठों में दिन मां के भक्तों ने मइया के चरणों में 45.04 लाख का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। प्रदेश के शक्तिपीठों में सबसे अधिक चिंतपूर्णी मंदिर में 13.73 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। अश्विन नवरात्र मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को मइया के दर्शनों के लिए प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में शुक्रवार को चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, बजे्रश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में 56 हजार 300 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। शुक्रवार को दिन भर प्रदेश के शक्तिपीठों में मइया के जयकारे गूंजते रहे। नवरात्र मेले के दौरान मंदिरों में मइया की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र के लिए रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से मइया के मंदिरों को सजाया गया है। मां के दर्शनों के लिए मंदिर खुलने और बंद करने का भी अलग से समय तय किया गया है। ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के पहले दिन 13 लाख 73 हजार 720 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन चिंतपूर्णी मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीष नवाया।

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। वहीं, नयनादेवी मंदिर में पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में 13 लाख 33 हजार 750 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। शुक्रवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने मइया के चरणों में शीष नवाया। नयनादेवी मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास को 17 ग्राम 900 मिलीग्राम सोना और दो किलो 108 ग्राम चांदी का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। ज्वालाजी मंदिर में पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में सात लाख 26 हजार 943 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर अधिकार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर में दस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पहले नवरात्र पर मां के भक्तों ने दस लाख 70 हजार 236 रुपये का नगद चढ़ावा चढ़ाया है। दूसरे नवरात्र पर 5500 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका। इसके अलावा चामुंडा देवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को 5800 श्रद्धालुओं ने मइया के चरणों में शीष नवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...