बगलामुखी रोप-वे का ट्रायल हुआ सफल

Date:

बगलामुखी रज्जु मार्ग के शुभारंभ के लिए सीएम से फिर लेंगे समय
आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) ने गुरुवार को बगलामुखी रोप-वे का ट्रायल किया है यह ट्रायल सफल रहा है और अब बगलामुखी रोप-वे संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बगलामुखी रोप-वे के ट्रायल को लेकर पोस्ट डाली है और वहां के लोगों को इसकी बधाई दी है। सीएम की व्यवस्तता के चलते अब पांच अक्तूबर को इसका शुभारंभ नहीं हो पाएगा। इससे पहले एचआरटीसी का स्थापना दिवस समारोह भी टल चुका है, जो कि 12 अक्तूबर को होगा। फिलहाल मंडी में पंडोह से बगलामुखी मंदिर तक के लिए बनाया गया रोप-वे बनकर पूरी तरह से तैयार है और कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण भी दिया गया है।नाबार्ड की सहायता से प्रदेश सरकार ने पहली बार इस तरह का रोप-वे बनाया है। बनाने वाली एजेंसी इसे चलाएगी और निजी भागीदारी से इसे आगे बढ़ाया जाएगा। रोप-वे कारपोरेशन के एमडी अजय शर्मा ने बताया कि अभी इसका उद्घाटन फिलहाल पांच अक्तूबर को नहीं हो रहा है, जिसके लिए नया समय लिया जाएगा। इस रोप-वे को बनाने में करीब दो साल का वक्त लगा है।रोप-वे का उद्घाटन पांच अक्तूबर को किया जाना था, जिसके लिए कार्यक्रम लगभग तय हो चुका था, मगर पहले सीएम अस्वस्थ थे और स्वस्थ होने के बाद हरियाणा के विधानसभा चुनाव में गए हैं। ऐसे में पांच अक्तूबर का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है जिसके लिए सीएम से अब नए सिरे से समय मांगा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...