आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मीडिया के सवालों का जवाब देते नजर आए। रोहित शर्मा से पूछा गया कि बांग्लादेश के खिलाड़ी बयानबाजी कर रहे हैं कि उनको भारत को हराने में मजा आएगा? इस पर रोहित ने कहा है कि सभी टीमों को ऐसा ही लगता है।
हमारा फोकस अच्छी क्रिकेट खेलने पर है। बांग्लादेश की टीम ने एक भी मैच भारत के खिलाफ नहीं जीता है। रोहित शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा, सभी टीमों को इंडिया को हराने में मजा आता है, मजा लेने दो उन्हें। जब इंग्लैंड की टीम आती है, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसी ही बातें करती हैं, लेकिन हमारा फोकस उस पर नहीं होता है। हम अच्छी क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं।


