हिमाचल में आज और कल बारिश का येलो अलर्ट

Date:

हिमाचल प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 12 और 13 सितंबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार शाम तक प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन होने से 37 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 106 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में सप्लाई बंद हो गई है। मंगलवार रात को नाहन में 86, पांवटा साहिब में 46, धर्मशाला में 35, चंबा में 30, धौलाकुआं में 21, मनाली में 20, शिमला में 8 और कल्पा में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

न्यूनतम तापमान शिमला में 16.0, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 24.9, नाहन में 22.5, सोलन में 19.1, मनाली में 14.9, कांगड़ा में 20.4, मंडी में 20.2, बिलासपुर में 23.1 और चंबा में 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।राजधानी शिमला सहित मनाली, डलहौजी और चंबा में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। अन्य जगह धूप खिली रही। प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को बिलासपुर में 35, कांगड़ा, चंबा और ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर को शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को मौसम साफ होने से साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...