शिमला के डाक विभाग में फर्जीवाड़ा: डाकसेवक पर जाली दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने का आरोप

Date:

उपमंडल निरीक्षक ने दर्ज कराई शिकायत

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

राजधानी शिमला में डाक सेवक द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। इस सबंध में डाक सेवक के खिलाफ शिमला के बालूगंज थाना में मामला भी दर्ज हो गया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक डाक विभाग में सेवाएं दे रहे डाक सेवक नीतीश पुत्र राजेश निवासी गुरुग्राम के दस्तावेज विभागीय जांच में फर्जी पाए गए है। जिसके बाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। डाक विभाग निरीक्षक शिमला उपमंडल विजय ने डाक सेवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी के दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जाहिर है कि अगस्त माह में एक युवक पर फर्जी दस्तावेज पेश कर नौकरी करने मामला सामने आया था और उससे पूर्व भी जिले और प्रदेशभर में फर्जी दस्तावेजों से डाक सेवक के पदों पर भर्ती होने के मामले सामने आ चुके हैं।

इस तरह के मामले सामने आने के बाद से ही डाक विभागों में डाक सेवकों के पदों पर हुई यह भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। जाली दस्तावेजों की शिकायत मिलने के बाद विभाग नियमानुसार भर्ती होने वाले कर्मचारियों के दस्तावेजों की वैरिफिकेशन करवा रहा है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों से भर्ती होने के ये मामले सामने आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मपुर भाजपा का स्वच्छता अभियान

धर्मपुर, (मंडी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

आज मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का धर्मपुर औऱ गोपालपुर में व्यापक असर

सीटू प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में शिमला रैली में...