मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा ,आईटीआई मशोबरा शिमला में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आईटीआई मशोबरा शिमला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डो में बच्चों एवं युवाओ से संवाद स्थापित किया जा रहा है इसी कड़ी में आईटीआई मशोबरा शिमला में नशे में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्द्धा के युग में स्कूल कालेजों द्वारा बच्चो के सर्वांगीण विकास पर बहुत ध्यान दिया जानें लगा है परंतु अभी भी किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के प्रति अभी भी समाज उतना जागरूक नही हो पाया है। किशोरावस्था की जिज्ञासा को सही दिशा देनें में शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है यही समय है जब किशोरों का आकर्षण नशे की तरफ हो सकता है अनेकों तरह के विज्ञापन ,फ़िल्म व सोशल मीडिया इत्यादि में नशे को जिस तरह से प्रचारित किया जाता है उससे किशोरों के मस्तिष्क पर नशे के प्रति जिज्ञासा व आकर्षण पैदा होना स्वभाविक है , जगह जगह नशे के समान की उपलब्धता भी एक बहुत बड़ा कारण है कि किशोरावस्था में ही अधिकतर युवा नशे में फंस जातें हैं ।

कार्यक्रम में किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से बचनें हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई । उपस्तिथ स्टाफ से भी विषय की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की गई व समस्या के समाधान हेतु स्कूलों सहित वोकेशनल संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया गया ।

संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा किशोरों को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...