रामपुर में 39 दिन में डेंगू के 200 मरीज, ग्रामीणों की बढ़ी टेंशन, अस्पतालों में लाइनें

Date:

क्षेत्र में फैली बीमारी से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; ग्रामीणों की बढ़ी टेंशन, अस्पतालों में लाइनें

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 200 से पार पहुंच गई है। बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है और बीमारी पर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, नगर परिषद ने भी सभी वार्डों में कीटनाशक स्प्रे और फॉगिंग से डेंगू के खात्मे का अभियान चलाया है। इसके अतिरिक्त शिमला से आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी रामपुर शहर का दौरा कर लोगों को इस बीमारी के बचाव पर जानकारी बांटी है। रामपुर में ऐसा पहली बार है, जब शहर में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंचा है। बीते वर्षों का आंकड़ा देखे तो प्रति वर्ष डेंगू के मामले दहाई के आंकड़े तक पहुंचते थे। डेंगू के ये मामले भी बाहरी राज्यों की ट्रेवल हिस्ट्री पर आधारित थे, लेकिन अब रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू का मच्छर पनप रहा है, जो ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है।

रामपुर के खनेरी अस्पताल, पीएचसी रामपुर और आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में आने वाली मरीजों में रामपुर और साथ लगते निरमंड उपमंडल के ब्रौ व जगातखाना क्षेत्र में मरीज भी शामिल है। बीएमओ रामपुर डा. आरके नेगी के अनुसार डेंगू की बीमारी धीरे-धीरे अब कंट्रोल करने में आ रही है। अगस्त और सितंबर में डेंगू रोगियों की संख्या 200 हो गई है। विभाग ने बीमारी से बचाव को स्कूलों, कालेजों व गांवों में पंफलेट बांट कर जागरूक किया है। स्वास्थ विभाग बीमारी की रोकथाम के लिए पूरी तरह सजग है । स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर घर-घर जाकर बीमारी का सर्वे कर रही है। डा. नेगी ने लोगों से घर के आसपास साफ-सफाई रखने का आग्रह किया है। साथ ही शरीर पर पूरे कपड़े पहने पर भी जागरूक किया है। गंदगी में ही डेंगू का मच्छर तैयार होता है, इसलिए सफाई ही बीमारी का बचाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...

11 महीनों से सड़क बंद: आनी-कुटवा मार्ग पर लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मरम्मत कार्य के लिए बड़ा फैसला, प्रशासन बोला—भविष्य में...