शिमला के चमियाना अस्पताल में ओपीडी बंद, उच्च न्यायालय के आदेश का प्रभाव

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज बयूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के एक मात्र सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद ओपीडी की सुविधा को बंद कर दिया गया है। अब सभी ओपीडी पहले की तरह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवम् अस्पताल में चलेगी। चमियाना के लिए सड़क की सुचारू व्यवस्था और डॉक्टर्स के लिए अन्य सुविधाएं न होने के कारण ओपीडी को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़क और यातायात की सुचारू सुविधा न होने से लोगों को यहां पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

2 सितंबर को उच्च न्यायलय ने जारी किए आदेश

2 सितंबर को उच्च न्यायलय ने चमियाना अस्पताल में ओपीडी को बंद करने के आदेश जारी किए। इसका मुख्य कारण था कि चमियाना अस्पताल के लिए सड़क की सुचारू व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा न ही कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुचारू सुविधा है। लोगों को या तो टैक्सी का सहारा लेना होता था, या एचआरटीसी की टैक्सी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा चमियाना में डॉक्टर्स के लिए कैंटीन और रेजिडेंस की सुविधा भी नहीं है।

चमियाना में चल रही थीं 7 ओपीडी

चमियाना अस्पताल में 3 ओपीडी पहले से चल रही थी। इसके बाद 27 जुलाई को IGMC से यूरोलॉजी विभाग को चमियाना शिफ्ट किया गया। वहीं 12 अगस्त के बाद कुछ अन्य विभागों की ओपीडी को भी चमियाना शिफ्ट किया गया। इसके बाद चमियाना में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोक्रिनोलोजी और न्यूरोलॉजी की ओपीडी चल रही थी। हालांकि, इन ओपीडी के ऑपरेशन और इमरजेंसी मामलों का इलाज IGMC में ही हो रहा था। लोगों को पेश आ रही मुश्किलों के चलते अब सभी ओपीडी को चमियाना से वापिस IGMC शिफ्ट करने की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...