आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
महंगे प्याज से परेशान दिल्ली-एनसीआर की जनता को बड़ी राहत मिलने जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी और उससे लगे शहरों में प्याज की कीमत 60 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने खुद से रियायती दरों पर प्याज बेचने का फैसला किया है। केंद्र सरकार इस क्षेत्र में अब 35 रुपए प्रति किलो प्याज बेचेगी। सरकार का मकसद बाजार में भाव को तोडऩे का है।
केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को जानकारी दी गई कि वह गुरुवार से ही दिल्ली-एनसीआर में प्याज बेचेगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने इसके लिए नेफेड और एनसीसीएफ को आदेश दिया है। ये दोनों ही सरकारी इकाइयां आम जनता को 35 रुपए प्रति किलो के दाम पर प्याज उपलब्ध कराएंगी।


