पुलिस ने की आरोपियों की शिनाख्त, चार आरोपी अंडरऐज, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज
आवाज जनादेश न्यूज/ ब्यूरो शिमला
जिला मुख्यालय हमीरपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शनिवार 31 अगस्त को आउटसाइडर द्वारा स्कूल कैंपस में घुसकर छात्रों से मारपीट करने और रास्ते में जा रही स्कूल की छात्रा पर अभद्र टिप्पणी करने व उसका ट्यूशन सेंटर तक पीछा करने के मामले में हमीरपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की शिनाख्त करके उनपर पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। इनमें चार आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। बाकियों की उम्र ़18 से 20 के बीच बताई जा रही है। थाना सदर हमीरपुर में केवी हमीरपुर के प्रिंसीपल ने लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी कि स्कूल में छात्रों के लिए लगाई जा रही एक्स्ट्रा क्लासेज के चलते 31 अगस्त को केवी हमीरपुर के 11वीं एवं 12वीं के छात्रों को दोपहर 1.30 बजे अवकाश दिया गया था। जैसे ही कक्षा 11वीं एव 12वीं के छात्र-छात्राएं घर जाने लगे तो कुछ बाहरी युवक डंडे इत्यादि से लैस होकर आए व विद्यालय के कुछ छात्रों को पीटना शुरू कर दिया।
जब छात्र बचने के लिए विद्यालय कि तरफ भागे तो उन बाहरी युवकों ने इन छात्रों का विद्यालय के शौचालयों तक पीछा किया एवं दो-तीन छात्रों को खींचते हुए बाहर ले गए तथा एक छात्र की विद्यालय परिसर में ही डंडो से पिटाई कर दी। वहीं 2 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की ही छात्रा ने महिला थाना हमीरपुर में लिखित शिकायतपत्र में बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। 31 अगस्त शनिवार को वह अपनी एक सहपाठी छात्रा के साथ ट्यूशन पढऩे जा रही थी तो रास्ते में एक लडक़ा जिसका नाम इशांत ठाकुर है, उसने उसे अपशब्द कहे। छात्रों के अनुसार उसके साथ 8-10 लडक़े और थे। उनसबने भी उसे आपत्तिजनक शब्द कहे और सीटियां बजाने लगे। यही नहीं वे सब उसका पीछा करने लगे और ट्यूशन सेंटर तक पहुंच गए थे लेकिन वहां लोगों को देखकर वे वापस आ गए। पुलिस ने दोनों की मामलों में केस दर्ज किया है। एचडीएम
पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय से जुड़े इन दोनों ही मामलों में केस दर्ज किया है। आरोपियों की शिना त की गई है इनमें चार नाबालिग पाए गए हैं। केवी के प्रिंसीपल ने भी स्वयं आकर मुझे पूरी घटना और समस्या के बारे में बताया है जिसके बाद हमने फैसला किया है कि उस क्षेत्र और आसपास के जंगल में पुलिस गश्त करेगी।
भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर स्कूल के पीछे जंगल बना शराबियों का अड्डा केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर शहर के एक तरफ झनियारी क्षेत्र स्थित है। इस स्कूल के पिछली ओर का एरिया जंगल से घिरा हुआ है। उस जंगल में दिन हो या रात अकसर शराबियों की महफिलें सजती हुई देखी जा सकती हैं। पूरे जंगल में शराब की बोतलें पड़ी हुई देखी जा सकती हैं। दिन प्रतिदिन शराबियों का यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और जगह-जगह युवा टोलियां बनाकर बैठे रहते हैं। इस जंगल के साथ-साथ गांव की ओर सडक़ जाती है जोकि लोगों का रास्ता भी है। शराबियों की ये टोलियां नशे में धुत्त होकर आने-जाने वालों पर तंज कसती रहती हैं।
सरकार के ध्यान में पहुंचा मामला
मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुए इस घटनाक्रम की गंूज मंगलवार को सीएम ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तक भी पहुंचने की बात कही जा रही है। बताते हैं कि ‘दिव्य हिमाचल’ में घटना के पहले दिन से लगातार प्रकाशित हो रहे समाचार की कटिंग और सोशल मीडिया पर इसे लेकर आ रहे अपडेट के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत पुलिस को इस मामले में एक्शन लेने और उसका फीडबैक देने के आदेश दिए थे। उसके बाद महकमा हरकत में आया।


