शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले, संस्थान खोलने से सरकारें रिपीट नहीं होती

Date:

बंद स्कूलों पर चर्चा के दौरान बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि संस्थान खोलने से कभी कोई सरकार रिपीट नहीं होती है। उन्होंने विधानसभा सदन में कहा कि मंडी के भाजपा विधायक अनिल शर्मा पूर्व सरकार में यही कहते रहे कि उनके यहां पर कोई भी संस्थान नहीं खोला गया है। बावजूद इसके वह रिकॉर्ड मतों से जीतकर आए। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने आखिरी साल में 400 संस्थान खोले थे, मगर फिर भी वह सरकार रिपीट नहीं हो सकी।

सदन में बुधवार को विधायक राकेश जमवाल ने स्कूल बंद किए जाने का मुद्दा उठाया था , लेकिन इस पर विस्तृत चर्चा नहीं हो पाई, जबकि सदन का हर विधायक खासकर विपक्ष के सभी विधायक इस पर बोलना चाहते थे। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने व्यवस्था दी है कि नियम 61 के तहत इस मामले को चर्चा के लिए लाया जा सकता है,। जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 20 साल पहले हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर जो सर्वेक्षण की रिपोर्ट सामने आई है, वह प्रदेश के लिए चिंताजनक है।

विपिन परमार की जगह राकेश जम्वाल ने पूछा सवाल

विधायक विपिन परमार की अनुपस्थिति में उनकी ओर से अधिकृत विधायक राकेश जम्वाल द्वारा पूछे सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में संस्थान बहुत खुल चुके हैं, जिन्हें अब सुदृढ करने की जरूरत है। उन्होंंने बताया कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच 50 नए डिग्री कॉलेज खुले। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि स्कूलों में छात्रों की कम संख्या का कारण सिंगल टीचर व कोई टीचर न होना है।

टेट परीक्षा की फीस बढ़ीटेट परी

सदन में विधायक सतपाल सिंह सत्ती के एक लिखित सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया है कि प्रदेश में टेट परीक्षाओं की फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। जुलाई, 2013 में इस फीस में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी और अगस्त, 2024 में अनारक्षित वर्ग के लिए 1200 रुपए शुल्क में 400 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपए बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कागज, प्रिंटिंग व अन्य मदों तथा यातायात आदि की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इस फीस में बढ़ोतरी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...