एएसआई का पॉलीग्राफ टेस्ट मंजूर, कोर्ट ने सीबीआई को दी इजाजत

Date:

कोलकाता प्रकरण में कोर्ट ने सीबीआई को दी इजाजत

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज और हॉस्पिटल की जूनियर डाक्टर की हत्या-रेप मामले में पूरे बंगाल में आक्रोश है। इसी बीच, अब कोलकाता के एक कोर्ट ने सीबीआई को कोलकाता पुलिस के एएसआई अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट करने की इजाजत दे दी है। सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि लेडी डॉक्टर की हत्या से जुड़े अपराध को छिपाने में दत्ता की कोई भूमिका थी या नहीं। साथ ही, आरजी कर मेडिकल कालेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसीपल संदीप घोष का फिर पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया और यह पूरा हो चुका है। इसमें घोष ने सीबीआई को कौन सी बातें बताईं, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 24 अगस्त को उनका और 4 फेलो डाक्टर के साथ एक वॉलंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था। वहीं रेप और मर्डर केस में जांच एजेंसी सीबीआई दिल्ली एम्स के एक्सपट्र्स की मदद लेगी।

डीएनए और फोरेंसिक रिपोर्ट से पता लगाया जाएगा कि वारदात में संजय रॉय ही एकमात्र आरोपी है या इसमें अपराध में अन्य लोग भी शामिल हैं। इस तरह ये साफ हो जाएगा कि लेडी डाक्टर का रेप हुआ था या फिर गैंगरेप। इस बात की जानकारी अधिकारियों की तरफ से दी गई है। पूर्व प्रिंसिपल संदीष घोष के खिलाफ सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है। वित्तीय अनियमित्ताओं के चलते ईडी ने एफआईआर दर्ज की है। बैंकिंग संबंधी कागजों को भी जमा कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए सम्मन जारी कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...