Monsoon Session : विधानसभा में उठेगा बिजली सबसिडी का मुद्दा

Date:

मानसून सत्र में होगा हंगामा, विपक्षी विधायकों ने पूछे हैं सवाल

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में सरकार बिजली उपभोक्ताओं को कितनी सबसिडी दे रही है और भविष्य के लिए सरकार ने क्या फैसला लिया है इसपर विधानसभा में हंगामा होगा। विपक्ष के कई विधायकों की तरफ से सरकार से बिजली सबसिडी को लेकर सवाल पूछे गए हैं, जिन पर बिजली बोर्ड ने अपने जवाब भी सरकार को भेज दिए हैं। अब सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बिजली से जुड़े मामलों पर जवाब देंगे, क्योंकि यह महकमा उन्हीं के पास है। विधायकों की ओर से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के लिए सरकार पर दवाब बनाया जाएगा। अन्य मुद्दों के अलावा बिजली पर दी जा रही सबसिडी का मामला इस सत्र के दौरान छाएगा। पूर्व में सरकार ने यह निर्णय लिया है कि कुछ श्रेणियों की बिजली सबसिडी को बंद किया जाएगा, वहीं एक व्यक्ति को एक मीटर पर ही 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, जबकि शेष मीटरों पर यह सबसिडी नहीं मिलेगी।

यहां सवाल यह खड़ा हो गया है कि पूर्व सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली फ्री दी थी, वहीं उपभोक्ताओं को एक रुपए सबसिडी सालों से दी जा रही है। अब 125 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ उनसे लिया जा रहा है, तो वहीं सबसिडी पर भी कैंची चलाई जा रही है। ऐसे में अब विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है और सत्र में यह मुद्दा जरूर गर्माने जा रहा है, जिसके सवाल बिजली बोर्ड के पास पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड को नुकसान नहीं है, परंतु सरकार को नुकसान है, जो 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की सबसिडी बोर्ड को प्रदान करती है।

125 यूनिट की जगह 300 यूनिट फ्री देने का था वादा

विपक्ष के विधायक इस मामले को सदन में उठाएंगे और उस पर सरकार की ओर से क्या जवाब आता है, उसमें स्थिति साफ होगी। यहां विपक्ष सरकार को इस मुद्दे पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा, क्योंकि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया था। जो अब 125 यूनिट भी कुछ लोगों तक ही सीमित कर रही है। सरकार के खिलाफ विपक्ष के पास यह बड़ा मुद्दा है, जिस पर वह किस कद्र सरकार को घेर पाएगा यह जल्द सामने आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में सम्पन्न हुई लोक लेखा समिति की बैठकें

दैनिक आवाज जनादेश/शिमला हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में लोक...

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी का शानदार प्रदर्शन

जमा दो बोर्ड परीक्षा में तीनों संकाय का शत-प्रतिशत...

पंचायत चुनाव को लेकर एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण, 7 मई से शुरू होंगे नामांकन

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से...