चंबा: 31 अगस्त के बाद तय होगा खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

चंबा जिले के सरकारी स्कूलों में अब अंडर-19 वर्ग की खंड स्तरीय प्रतियोगिता 31 अगस्त के बाद होगी। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने समस्त स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशालय की ओर से इसके बारे में उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खराब मौसम और भारी बरसात के चलते निदेशालय ने यह पत्र जारी किया है और वर्तमान में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित न करने की बात कही है। शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में यह सूचना मिल गई है। बहरहाल, अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अब बैठक दोबारा होगी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को अंडर-19 खेलों का शेड्यूल तय करने के लिए बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में रखी गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने की। बैठक में शेड्यूल के बारे में चर्चा होनी थी लेकिन निदेशालय की रोक के बाद अब बाद में इसके लिए शेड्यूल तय किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश भर में बरसात के चलते भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय ने फिलहाल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल नहीं बनाया है। बैठक में कुछेक जोनों के वेन्यू घोषित किए गए। इनमें भटियात जोन अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता बनीखेत में होगी। जिला स्तरीय छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में होगी। इसमें 170 स्कूलों के मुखिया और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार 31 अगस्त के बाद ही अब वेन्यू और शेड्यूल तय किया जाएगा। खराब मौसम और बरसात के चलते निदेशालय की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताओं पर रोक लगाई गई है। कहा कि बनीखेत में बैठक में एक दो जोन के ही शेड्यूल तय हुए। इसके बारे में दोबारा बैठक कर चर्चा की जाएगी।

स्कूल में शिक्षक तैनात नहीं किए तो मंत्री से करेंगे शिकायत

चंबा। मैहला क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलाड़ा में शिक्षकों की कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में प्रधानाचार्य सहित अन्य टीचिंग और कार्यालय स्टाफ का अभाव है। स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इसके बारे में वे कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इसको लेकर पदाधिकारियों में रोष है। हैरानी की बात तो यह है कि स्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी अन्य स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में प्रधानाचार्य, कंप्यूटर शिक्षक, टीजीटी कला, शारीरिक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक सहित लिपिक का पद खाली है। स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या 200 है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुभाष कुमार, परविंद्र ठाकुर, बिंटू कपूर, अंजू कुमारी और अशोक कुमार ने बताया कि स्टाफ की कमी से स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है जबकि कार्यालय स्टाफ न होने के कारण कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द स्कूल में स्टाफ की तैनाती की जाए। ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो वे इस मामले के बारे में शिक्षा मंत्री से शिकायत की जाएगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि जल्द उचित व्यवस्था बनाकर स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...