श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज का आगाज आज से

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

मेजबान श्रीलंका का तीन मैच की टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाडिय़ों की वापसी होने जा रही है। इंडिया वर्सेज श्रीलंका तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार दो अगस्त को कोलंबो में खेले जाने वाले मैच से होने जा रहा है। हालांकि बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है। मैच के दिन कोलंबो में बारिश होने के 78 प्रतिशत चांसेस हैं। जी हां, कोलंबो में शुक्रवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान है। इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला वनडे कोलंबो में दोपहर ढाई बजे से खेला जाएगा, वहीं दोनों कप्तान आधे घंटे पहले टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। बात मैच टाइमिंग में मौसम की करें तो, दोपहर 2 बजे से ही मैदान पर बादल छाए रहेंगे। वहीं 4 से 5 बजे के बीच बारिश होने के 51 प्रतिशत चांसेस है। इसके बाद रात 7-8 बजे एक बार फिर बारिश तूफान के साथ दस्तक दे सकती है। ऐसे में मैच को कई बार रोका जा सकता है।

भारत की संभावित टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका की संभावित टीम-

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिन्दु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...