भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में धर्मपुर में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)
हिमाचल किसान सभा धर्मपुर के सयोंजक एवं पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव अंसवाई का प्रतिनिधिमंडल आज एसडीएम धर्मपुर जोगिन्दर पटियाल से मिला और लोअर अंसवाई के लिए पिछले डेढ़ साल से बस न जाने की समस्या के बारे में माँगपत्र सौंपा और जल्दी बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई।जिसमें उपप्रधान अशोक कुमार,गांववासी परमानन्द, सन्तरामप्रेम सिंह रिखी राम, अमित कुमार,इत्यादि शामिल हुए।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांववासी इसके बारे में अब तक पांच छह बार पहले भी एसडीएम से मिल चुके हैं और वे हरबार वहाँ का मौका करने और जल्द बस सेवा बहाल करवाने का आश्वाशन गांववासियों को देते हैं लेकिन आज तक बस सेवा बहाल न होने के चलते आज उन्हें किसान सभा ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाई करने का अल्टीमेटम दिया अन्यथा वे इसके लिए उनके कार्यालय पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।उन्होंने बताया कि निचले बस स्टैंड तक वर्षों से बस जाती थी लेकिन वहाँ किसी ने निर्माण कार्य कर दिया हैऔऱ पौधे लगा दिए हैं जिससे बस मोड़ने में समस्या खड़ी हो गई है लेकिन एसडीएम इस पर कोई कार्यवाई लंबे समय से नहीं कर रहे हैं और अवैध निर्माण बारे नियमानुसार क़दम नहीं उठा रहे हैं जिसकारण बस बन्द सेवा है।प्रतिनिधिमंडल ने सजयाओपीपलु से अनसवाई वाया चस्वाल सड़क को भी बहाल करने की मांग उठाई और सड़क पर चस्वाल गांव में पैदा की गई रूकावट को हटाने की भी मांग की गई।इसी प्रकार अंसवाई से कपाही-सरी सड़क को बहाल करने तथा अंसवाई से निचली गरली के लिए लिंक रोड बनाने की भी मांग किसान सभा ने उठायी।गौरतलब है कि अंसवाई से कपाही-सरी सड़क पर खड्ड पर पुल चार साल पहले पड़ चुका है लेकिन दोनों तरफ अप्रोच रोड न बनने से इसपर गाड़ी न जा रही है और गांव वालों को आधा दर्जन गांव घूम कर धर्मपुर जाना पड़ रहा है।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ईंन सभी सड़कों को बहाल करने के लिए वर्तमान विधायक ने चुनाव पूर्व जनता से वायदे किये थे लेकिन वे चार साल में इनमें से एक भी काम को पूरा नहीं करवा पाये हैं और यहां तक कि जो लोकल बस सुबह यहाँ के लिए चलती थी वो भी बन्द हो गई है जिससे स्थानीय लोगों विशेष रूप में बुजर्गों को इधर उधर आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा गांव की और भी अनेक समस्यायें हैं जिनमें सिचाई योजना बहाल न होना प्रमुख हैं।



निचली अंसवाई तक एक सप्ताह में बस सेवा बहाल करने का किसान सभा का प्रशासन को अल्टीमेटम
Date:


