कांग्रेस की ‘झूठी गारंटियों’ का हिसाब करेगा ठियोग :नगर परिषद में खिलेगा कमल-प्रोफेसर सिकंदर कुमार

Date:

हिमाचल प्रदेश की राजनीति का केंद्र रहे ठियोग में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। कभी ‘गारंटियों’ के दम पर सत्ता की दहलीज लांघने वाली कांग्रेस के लिए अब वही वादे गले की फांस बनते दिख रहे हैं। ठियोग की जनता अब खोखले दावों और धरातल से कटी राजनीति के बीच अपने भविष्य का फैसला करने के लिए तैयार है।
हिमाचल की “गांव सरकार” यानी पंचायती राज और नगर निकायों को लेकर जनता के बीच गहरा असंतोष पनप रहा है। सांसद व प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने ठियोग में पार्टी के नगर निकाय प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार के दौरान कहा कि सरकार द्वारा चुनाव से पूर्व दी गई ‘बड़ी गारंटियां’ आज भी फाइलों और सचिवालय के गलियारों में धूल फांक रही हैं। ठियोग के प्रबुद्ध मतदाताओं का मानना है कि भोली-भाली जनता को ठगने वाली राजनीति का दौर अब समाप्त हो चुका है।
उन्होंने ने बताया कि महिलाओं के सम्मान निधि से लेकर रोजगार के वादों तक, धरातल पर शून्य परिणाम है
नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव और प्रशासनिक सुस्ती है
कांग्रेस के “झांसे” के मुकाबले भाजपा की “स्पष्ट नीति और नीयत” पर जनता का बढ़ता भरोसा इन चुनावों में भाजपा को जितायेगा! डॉ सिकंदर कुमार ने कहा कि
अब झूठी गारंटियां का वक्त खत्म हो चुका है। ठियोग की जनता जागरूक है और वह जानती है कि विकास केवल वादों से नहीं, ठोस इरादों से होता है। नगर परिषद में भाजपा की जीत केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि झूठ की राजनीति के अंत की शुरुआत होगी।
ठियोग नगर परिषद में इस बार भाजपा पूरी मजबूती के साथ ‘सुशासन’ और ‘विकास’ के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। मतदाताओं का रुझान संकेत दे रहा है कि वे अस्थिर गारंटियों को नकार कर भाजपा के नेतृत्व पर मुहर लगाने को बेताब हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि ठियोग की जनता अब कांग्रेस को विदाई देने का मन बना चुकी है और भारी बहुमत से नगर परिषद में भाजपा को लाने का मन बना चुकी हैं और इस
बदलाव की आहट ठियोग के चौक-चौराहों पर होने वाली चर्चाएं है जो इस बात की गवाह हैं कि जनता अब “ठगी की राजनीति” को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अनुसूचित जाति महिलाओं को चुनाव लड़ने से रोक रही कांग्रेस सरकार : नंदा

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद लाई गई नोटिफिकेशन...

प्रत्याशियों को वितरित हुए चुनाव चिन्ह राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक...

हिमाचल को कर्ज, घाटे और आर्थिक तबाही में धकेल चुकी है कांग्रेस सरकार : हर्ष महाजन

नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत चुनावों में कांग्रेस...