एकल अभियान संच चंबी ने भाई ऋतिक चौहान को किया सम्मानित
आवाज़ जनादेश शिमला ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एकल श्री हरि मंदिर रथ उत्सव विभाग द्वारा एक ऐसा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। यह सम्मान एक ऐसे युवा को दिया गया, जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना दो बहनों की जान बचाई थी।
पिछले साल, 8 अप्रैल 2024 को सोलन रेलवे ट्रैक पर दो बहनों की जान खतरे में थी, लेकिन गागना की भूमि पर जन्मे रितिक चौहान ने साहस दिखाते हुए उन्हें बचाया। इस बहादुरी के लिए, एकल अभियान संच चंबी की संच सचिव आशा सिंगटा और सभी आचार्य बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने एकल श्री हरि रथ के आगमन पर उनका सम्मान किया।
यह कार्यक्रम 7 अगस्त 2025 को अंचल चौपाल के संच चंबी के ननाहर गांव में आयोजित किया गया। आशा सिंगटा और अन्य आचार्य बहनों ने ऋतिक चौहान की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। आवाज़ जनादेश को जानकारी देते हुए संच आंचल प्रमुख मंजू शर्मा ने कहा कि इस दौरान, सभी ने प्रभु श्री राम के चरणों से उन्हें सम्मानित किया। यह क्षण सभी के लिए यादगार बन गया। इस सम्मान समारोह में श्री हरि रथ योजना प्रमुख शिमला 1, गोपी चंद वजीर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऋतिक चौहान ने यह साबित कर दिया कि भाई-बहन का रिश्ता कितना पवित्र और मजबूत होता है, जो किसी भी खतरे से लड़कर एक-दूसरे की रक्षा करता है।


