मई के 12 दिनों में सामान्य से 18 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में मई के पहले 12 दिनों में सामान्य से 18 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। माैसम विभाग के अनुसार 1 से 13 मई की अवधि के लिए 28.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 34.1 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 208, चंबा 19, हमीरपुर 157, कांगड़ा 66, मंडी 69, शिमला 62, सिरमाैर 291, सोलन 216 व ऊना में 37 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं किन्नाैर में सामान्य से 81, कुल्लू 35 व लाहाैल-स्पीति में 36 फीसदी कम बारिश हुई।

इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का दाैर 19 मई तक जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 13 से 15 मई तक राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 16 से 19 मई तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं बीती रात नारकंडा में 4.5, सियोबाग 4.0, पंडोह 2.5, सलूणी 2.0, रामपुर 1.6, भरमौर 1.5, चंबा 1.0, डलहौजी 1.0, भुंतर 0.6 व पालमपुर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना हुआ है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 16.7, भुंतर 12.4, कल्पा 6.2, धर्मशाला 16.6, ऊना 16.7, नाहन 18.1, केलांग 3.6, पालमपुर 18.5, सोलन 14.4, मनाली 8.9, कांगड़ा 18.6, मंडी 17.6, बिलासपुर 17.9, हमीरपुर 17.4, चंबा 15.0, कुफरी 12.8, कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 7.1, भरमाैर 12.1, रिकांगपिओ 9.6, सेऊबाग 12.3, बरठीं 16.9, कसाैली 17.9, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 10.9, ताबो 6.9, नेरी 22.7 व बजाैरा में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...