हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को मलका महंगी, उड़द मिलेगी सस्ती

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल के राशन डिपों में उपभोक्ताओं को मलका 2 रुपए महंगी और उड़द 2 रुपए सस्ती मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने मलका और उड़द दाल के रेट तय किए हैं। अब बीपीएल उपभोक्ताओं को मलका 58 रुपए, एपीएल को 68 और करदाताओं को 92 रुपए किलो मिलेगी जबकि अगले महीने बीपीएल उपभोक्ताओं को मलका 56 रुपए, एपीएल को 66 और करदाताओं को 91 रुपए दाल उपलब्ध कराई गई थी।

वहीं बीपीएल को उड़द 56, एपीएल को 66 और करदाताओं को 91 रुपए मिलेगी जबकि बीते महीने बीपीएल उपभोक्ताओं को 58 रुपए उड़द, एपीएल को 68 और करदाताओं को 93 रुपए मिल रही थी। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपो होल्डरों को यह निर्देश जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता है। इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से डिपो में तीन दालें, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों),चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दे रही है। गेंहू और चावल केंद्र सरकार मुहैया करा रही है। गेंहू की पिसाई कर हिमाचल सरकार उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध करा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...