चीफ सेक्रेटरी प्रबोध सक्सेना ने दी होली पर पार्टी, 1 लाख 22 हजार 20 रुपए का बिल अब सरकार भरे

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

सेवा विस्तारित होने के बाद, सीएस (Chief Secretary) मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने होली पर अधिकारियों के लिए एक पार्टी दी थी और उसका खर्च सरकारी खाते से लगाया है। करीब 75 आईएएस ऑफिसर सपरिवार बुलाए गए थे। जिनके बच्चों, ड्राइवरों सहित कुल बिल सवा लाख बना। बिल अब सरकार को दिया गया है।

अब इस पार्टी के बिल को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया। होटल प्रबंधन ने भुगतान के लिए इसका बिल सेक्रेटरी को भेज रखा है। अब सरकार के स्तर पर बिल के भुगतान की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।सामान्य प्रशासन विभाग को भेजे इस बिल के मुताबिक 75 अफसरों, उनकी पत्नियों व बच्चों को लंच और स्नैक्स परोसे गए। प्रति प्लेट 1000 रुपए का बिल आता है। इसी तरह, 22 ड्राइवर के लंच व स्नैक्स और टैक्सी चार्जेज को जोड़कर कुल मिलाकर 1 लाख 22 हजार 20 रुपए का बिल सरकार को दे दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित, अब 27 जून को होगी बैठक

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष...

24 जून को थम जाएंगे एचआरटीसी के पहिए, जानिए कैसे बसों के रुकने से बढ़ेगी लोगों की परेशानी

धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों...