यूजी और पीजी के 15 कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 12 मई से 1 जून तक, शेड्यूल जारी

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। 12 मई से 1 जून तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 3 मई तक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा करवा सकते हैं। एमबीए, एमसीए, बीसीए और बीबीए में दाखिले को लेकर 12 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। एमए अंग्रेजी, हिंदी की 13 मई, बीएड के लिए 18 मई, एमएससी कैमिस्ट्री, एमए राजनीतिक विज्ञान, फिजिक्स, इतिहास के लिए 29 मई तथा एमएससी बाॅटनी, मैथेमेटिक्स, जूलाजी एवं एमकाम में दाखिले के लिए 1 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इस तरह 15 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा।

स्नातक परीक्षाएं 4 अप्रैल से 17 मई तक

सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस बार 4 अप्रैल से 17 मई तक वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होगी। इन परीक्षाओं के बाद नए अकादमिक सत्र के दाखिले से पहले ही इस बार अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिए जाएगा। विवि के तहत आने वाले पांच जिलों के शिक्षण संस्थानों के 32 हजार विद्यार्थी परीक्षाओं में भाग लेंगे। इसके लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। चंबा में 12, कांगड़ा में सबसे अधिक 34, कुल्लू में पांच, लाहौल स्पीति में एक और मंडी जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए तीन मई तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षा भी 4 अप्रैल से शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...