मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और कुलदीप गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

पूर्व विधायक बंबर गोलीकांड मामले में पुलिस ने अब तक मामले के मुख्य आरोपी माने जा रहे सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार शाम को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपियों का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया। वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि गोलीकांड में उपयोग किए गए पिस्टल रोहतक के कुलदीप ने ही शूटरों को मुहैया कराए थे।

एक साल से चल रही लड़ाई ही इस गोलीकांड की असली वजह

अभी तक पुलिस ने अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पूरे गोलीकांड के पीछे किसका हाथ है, इसका मास्टरमाइंड कौन है। फरवरी 2024 को रेलवे के कार्यालय में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के साथ हुई मारपीट में सौरभ पटियाल आरोपी था, लेकिन 2024 में ही जिला कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड में सौरभ पटियाल पीड़ित था। इससे साफ है कि एक साल से चल रही लड़ाई ही इस गोलीकांड की असली वजह है।

दो शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

गोलीकांड को रचने वाला और कोई नहीं सौरभ पटियाल ही है। हालांकि पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शूटर सागर और अजय, मंजीत नड्डा, रोहित राणा, रितेश, सौरभ पटियाल, कुलदीप शामिल हैं। सागर, अजय, कुलदीप तीनों हरियाणा के हैं। कुलदीप वही आरोपी है जिसके खिलाफ जनवरी में जाहड़ी जंगल में गोलियां चलाने का अभ्यास करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। वो तब से फरार चला था। वहीं अब गोलीकांड के बाद एसआईटी की टीम ने इसे सौरभ पटियाल के साथ गिरफ्तार किया है। अभी भी गोलीकांड के दो शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विबी-जी रामजी पर अफवाह फैलाने की बजाय उसका लाभ उठाए सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर*

*प्रदेश को बरगलाने के बजाय बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश...

रोहड़ू में जोन स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन*

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज तथा आदरणीय राज पिताजी...

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का किया शुभारंभ

आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए...