आधुनिक संचार प्रणाली से लैस होगी भानुपल्ली से बिलासपुर रेल लाइन

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

रेल विकास निगम ने भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के तहत टनल एक से सात तक अत्याधुनिक संचार प्रणाली स्थापित करने के लिए 44 करोड़ का टेंडर फिर से जारी किया है। इससे पहले हुइआ टेंडर तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द किया था। इस टेंडर का उद्देश्य रेल यात्रियों, कर्मचारियों के बीच संचार को बेहतर बनाना, सुरक्षा मानकों को उन्नत करना है। यह नई प्रणाली रेल नेटवर्क को और अधिक कुशल और सुरक्षित बनाएगी। इस परियोजना के तहत सुरंगों और रेलवे स्टेशनों में अत्याधुनिक तकनीकों को लागू किया जाएगा। इसमें वीएचएफ कम्युनिकेशन सिस्टम सबसे अहम है। सुरंगों, रेलवे कर्मचारियों के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए यह अत्याधुनिक रेडियो संचार प्रणाली होगी।

सुरंगों में इमरजेंसी कॉल की मिलेगी सुविधा

रेल लाइन की सुरंगों में इमरजेंसी कॉल सिस्टम की सुविधा भी रहेगी। सुरंगों, स्टेशनों पर आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए कॉल पॉइंट लगाए जाएंगे। यह सीधे रेलवे सुरक्षा और नियंत्रण कक्ष से जुड़े होंगे। वहीं सर्विस टेलीफोन की सुविधा भी होगी।

रेलवे कर्मचारियों के बीच निर्बाध संपर्क के लिए सुरंगों, स्टेशनों पर विशेष टेलीफोन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम भी टनलों में लगाया जाएगा। यात्रियों को उनकी यात्रा से संबंधित सटीक और अद्यतन जानकारी देने के लिए यह डिजिटल सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसमें ट्रेन का आगमन, प्रस्थान और प्लेटफार्म की जानकारी दी जाएगी।

टनलों में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे

वीएचएफ कम्युनिकेशन सिस्टम लंबी दूरी पर भी बिना किसी व्यवधान के संचार सुनिश्चित करेगा। सुरंगों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। प्रत्येक सुरंग, स्टेशन पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह सुरक्षा और निगरानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लाइव फुटेज रेलवे नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध होगा। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...