आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
हिमाचल में सेमीकंडक्टर बनाने वाले उद्योग स्थापित होंगे। इस पर सरकारी स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। सरकार का मानना है कि युवाओं का आईटी सेक्टर की तरफ रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार ऐसे उद्योग स्थापित कर हिमाचल के युवाओं को रोजगार देना चाह रही है। पहले चरण में एक हजार से अधिक को प्रत्यक्ष और 5,000 को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार दिया जाएगा। सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रस्ताव भी सौंपा है।


