परिवार संग दिवाली मनाएंगे नड्डा, केंद्रीय मंत्री का बिलासपुर दौरा तय, कल शाम पहुचेंगे विजयपुर

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण और उर्वरक रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इस बार दिवाली का पर्व अपने परिवार के साथ मनाएंगे। नड्डा 30 अक्तूबर की शाम को विजयपुर पहुंच जाएंगे। उनके बिलासपुर दौरे का का शेड्यूल जारी हो गया है। बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि जेपी नड्डा बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं। दिवाली पर्व की खुशियां अपने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। तय शेड्यूल के तहत जेपी नडडा 30 अक्तूबर को सुबह हवाई मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

दोपहर तीन बजे तक चंडीगढ़ में ही रहेंगे और शाम को बिलासपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। स्वदेश ठाकुर ने बताया कि जेपी नडडा दुर्गा पूजा उत्सव समिति की ओर से आयोजित शारदोत्सव में आए थे और अचानक दिल्ली में मीटिंग के चलते समापन अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन इस पर नडडा ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया था कि वह दिवाली पर जरूर आएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ इस पर्व की खुशियां मनाएंगे। ऐसे में अब नडडा का बिलासपुर दौरा तय हो गया है। बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नडडा 30 अक्तूबर की शाम विजयपुर पहुंच जाएंगे और दिवाली पर घर पर ही रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...