हिमाचल में भाजपा ने बनाए 12,31,606 सदस्य

Date:

प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के नेतृत्व में पार्टी को बड़ी कामयाबी, जनता ने दिखाया विश्वास

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

भाजपा को हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने में पार्टी अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में बड़ी कायमयाबी मिली है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा में और बढ़ता नजर आ रहा है। प्रदेश भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर 12 लाख 21 हजार 606 सदस्य बना लिए हैं, जबकि अब भी हिमाचल के लिए लगातार भाजपा की सदस्यता को ग्रहण कर रहे हैं तथा इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सितंबर को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 का नाम दिया है। भाजपा सदस्यता अभियान में जैसे-जैसे भाजपा के प्रति लोग एक जुट होते नजर आ रहे हैं, जिसमें पार्टी अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल और संगठन मंत्री सिद्वार्थन की रणनीति कारगर साबित हुई है। भाजपा के इस अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी के आरोपों को खुद जनता ने भाजपा की सदस्यता लेकर उसका करारा जबाब भी दे रही है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में सभी 17 संगठनात्मक जिलों में सदस्यता अभियान चलाया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा सदस्यता संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में हुई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा विधायकों, सांसदों व संगठन के नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ इस अभियान को सफलता की दहलीज तक पहुंचाया है। प्रदेश भाजपा ने 16 लाख सदस्यों लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। हिमाचल प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने संगठन के साथ अपनी प्रतिभा का परिचिय देते हुए न केवल पार्टी को एकजुट किया बल्कि सभी नेता कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेते हुए पार्टी के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का रोल आदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति जनता का श्रद्धा ओर स्नेह प्रतीत होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...