30 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलेंगी स्पेशल बसे

Date:

लोगों को लाने के बाद छोडऩे का भी होगा इंतजाम


आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम की दीपावली के मौके पर चलाई जाने वाली विशेष बसें 30 अक्तूबर से शुरू होंगी और दो नवंबर तक चलती रहेंगी। यानी दीपावली के अवसर पर हिमाचलियों को बाहर से लाने या यहां से बाहरी राज्यों के लोगों को वहां छोडऩे के बाद उन्हें वापस भी ले जाएंगी। निगम 30 व 31 अक्तूबर को दिल्ली व चंडीगढ़ से 100 अतिरिक्त बसें चलाने जा रहा है। इन बसों के लिए समय सारिणी तय हो गई है। दीपावली के बाद पहली और दो नवंबर को भी ये बसें चलेंगी।

ये बसें प्रदेश के जिला मुख्यालयों व अन्य प्रमुख स्थानों से चलेंगी। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन से भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। एचआरटीसी के पास अभी से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जो बसें दिल्ली के लिए चलाई जानी हैं, वे पालमपुर से वाया सुजानपुर कोसरी, जयसिंहपुर, धर्मशाला से वाया देहरा, कांगड़ा, बैजनाथ से वाया सुजानपुर, मनियारा व शिवनगर, धर्मशाला वाया देहरा, कांगड़ा से दिल्ली के लिए चलेंगी। ये सभी साधारण बसें हैं। इसके अलावा तय समय पर जो वॉल्वो, एसी डीलक्स व अन्य बसें चलती हैं, वे पहले की तरह चलती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक अदृश्य घाव: अदिति का सपना और एक समाज का मौन

अदिति की कहानी आज के भारत में कई युवाओं...

ईश्वरदास भावुक हो उठे जब स्वागत हुआ आनी में

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला आनी विधानसभा क्षेत्र...

हिमाचल की शर्तों पर होगा सुन्नी, लुहरी, धौलासिद्ध और डुगर परियोजनाओं में उत्पादन

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला सुन्नी, लुहरी, धौलासिद्ध...

आंखों की रोशनी गई, सपना नहीं… दुनिया की पहली दृष्टिबाधित महिला ने फतह किया एवरेस्ट

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल प्रदेश में...