हिमाचल के युवाओं को अबूधाबी और दुबई में मिलेगा रोजगार

Date:

आवाज़ जनादेश /न्यूज़ ब्यूरो शिमला

सऊदी अरब के बाद अब प्रदेश के युवाओं को संयुक्त अरब अमिरात की राजधानी अबूधाबी और दुबई में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। श्रम रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग के विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत भर्ती एजेंसी ईपीएस फैसिलिटीज सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए मांग प्राप्त हुई है। तकनीकी और गैर तकनीकी वर्ग में यह पद अबूधाबी के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अलावा प्रोविस स्कूल (रियल इस्टेट कंपनी) में भरे जाएंगे। चयनित हुए तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिमाह 22,800 रुपये से लेकर 1,14,450 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा।

आवेदकों को योग्यता के तौर पर दसवीं पास, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, लिफ्ट और मशीन ऑपरेटर, सहायक तकनीशियन, पेंटर, अंग्रेजी का आधारभूत ज्ञान, वैध पासपोर्ट और आयु सीमा 21-40 वर्ष होनी चाहिए। अबूधाबी में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अबूधाबी स्टैंपिंग वीजा के लिए अभ्यर्थियों को दिल्ली में चिकित्सा परीक्षण और वीजा स्टैंपिंग के लिए आना होगा।

इसके अलावा दुबई में सामान की डिलीवरी के लिए बाइक चालक (आयु सीमा 21-45) भी भर्ती किए जाएंगे। आवेदकों के लिए योग्यता के तौर पर दसवीं पास, आधारभूत अंग्रेजी का ज्ञान, भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस और वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चयनित बाइक चालकों को दो साल के अनुबंध पर रखा जाएगा। उन्हें आवास, बाइक, पेट्रोल और सिम कार्ड की सुविधा भी दी जाएगी। इन बाइक चालकों को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिस दौरान इन्हें सात हजार रुपये भोजन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इसके बाद इन्हें 34 हजार रुपये मासिक और 26 हजार रुपये अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों को बायोडाटा, पासपोर्ट और प्रमाण-पत्रों की प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में संपर्क करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...