भरेड़ी में व्यापार मंडल व महिला मंडलों के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन

Date:

शिमला, मंडी और नेरवा में मस्जिदों में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ भडक़ी विरोध की चिंगारी

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में व्यापार मंडल भरेड़ी व विभिन्न महिला मंडलों के सौजन्य से बुधवार को प्रदेश में अवैध घुसपैठियों को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। शिमला, मंडी और नेरवा में मस्जिदों में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ भडक़ी विरोध की चिंगारी हमीरपुर के भरेड़ी कस्बे में पहुंच गई है। बुधवार को भरेड़ी में सैकड़ों लोग सडक़ पर उतरे और जिले के भीतर बिना पंजीकरण रह रहे बाहरी राज्यों के लोगों की जांच की मांग की और वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज उठाई। भरेड़ी में व्यपार मंडल भरेड़ी व विभिन्न महिला मंडलों ने वक्फ बोर्ड पर भू-माफिया के तौर पर काम करने का आरोप लगाते हुए इसे तुरंत भंग करने की मांग उठाई। भरेड़ी में व्यापार मंडल भरेडी व विभिन्न व्यापार मंडलों ने कहा कि वक्फ बोर्ड की आड़ में विशेष समुदाय सरकारी जमीन पर लगातार कब्जे कर रहा है।

लोगों ने भरेड़ी विद्युत विभाग के दफ्तर से पेट्रोल पंप व पेट्रोल पंप स भरेड़ी पीएचसी तक रैली। बताते चलें कि इससे पूर्व भरेड़ी व्यापार मंडल व अन्य लोग एसडीएम भोरंज के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भी भेज चुके हैं। भरेड़ी में व्यापार मंडल भरेड़ी व विभिन्न व्यापार मंडलों ने यह भी कहा है कि बाहरी लोग क्षेत्र के भीतर नशे को भी बढ़ावा दे रहे हैं और यहां के भोले भाले लोगों को नशे के जाल में फंसा रहे हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोग यहां की लडक़ी को बहला फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले गए। इससे यहां की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में भोरंज एसएचओ निर्मल सिंह अप्रवासी लोगों के पंजीकरण के लिए भोरंज पुलिस थाना, पुलिस चौकी जाहू व अवाहदेवी में खास मुहिम छेड़ रखी है। इस मौके पर बिना देवी, विजय कुमार, अंकुश सैनी, राज कुमारी, पुष्पा देवी, अनिता शर्मा, किरण चौधरी, राजन, सुरेंद्र चौधरी, राजेश कुमार कैथी, सुरेंद्र कुमार जरियाल, मोहिंद्र सिंह, कलापति, कशिश सैणी इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...