बाहरा यूनिवर्सिटी रैगिंग प्रकरण : दो और छात्रों को पुलिस ने उठाया

Date:

मामले में अब तक पांच आरोपी हिरासत में, छानबीन जारी

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

बाहरा यूनिवर्सिटी में हुए रैगिंग मामले में पुलिस ने दो और छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह पुलिस की पांचवीं गिरफ्तारी है। पुलिस ने मंगलवार को तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को दो अन्य आरोपी छात्रों को भी हिरासत में ले लिया है। गौर रहे कि यूनिवर्सिटी में सीनियर्स छात्रों द्वारा जूनियर के साथ रैगिंग का मामला सामने आया था।

पीडि़त छात्र की शिकायत पर कंडाघाट थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों करण डोगरा निवासी उधमपुर (जम्मू-कश्मीर), चिराग राणा निवासी बल्ह (मंडी) व दिव्यांश निवासी भोटा (हमीरपुर) को गिरफ्तार किया था। बुधवार को दो अन्य आरोपी छात्रों कार्तिक निवासी गांव सुनारली जिला बिलासपुर और सक्षम निवासी गांव प्लाना ठियोग जिला शिमला को भी मामले में गिरफ्तार किया है।

छात्रों का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले में दो अन्य आरोपी छात्रों कार्तिक निवासी गांव सुनारली तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर और सक्षम निवासी गांव प्लाना तहसील ठियोग जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया है। अब तक मामले में पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इन आरोपी छात्रों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

वीडियो ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

यूनिवर्सिटी में हुए रैगिंग के मामले ने देवभूमि को शर्मसार किया है। इससे न केवल विवि प्रबंधन की किरकिरी हुई है, वहीं मारपीट के वायरल वीडियो ने तो व्यवस्थाओं व बच्चों की सुरक्षा की पोल भी खोल कर रख दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...