मस्जिद पर महाभारत किसी का सिर फूटा, किसी का पैर टूटा

Date:

संजौली में प्रदर्शन के बीच शरारती तत्त्वों ने किया पथराव
मस्जिद विवाद के प्रदर्शन में एएसपी समेत 14 लोग जख्मी

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

संजौली में मस्जिद में हुए पत्थराव और लाठीचार्ज में किसी का सिर फूटा तो किसी का पैर फै्रक्चर हो गया। प्रदर्शन में एएसपी शिमला नवदीप सिंह सहित 14 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में कई पुलिस कर्मी और कई स्थानीय लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान स्कूल से बच्चे लेेने जा रही एक महिला पर ही पुलिस ने डंडे बरसा दिए। मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर बुधवार को हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों की भीड़ बेकाबू हो गई। हालत ऐसे थे कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठी चार्ज के बाद कई लोगों ने पथराव किया।

इस दौरान एएसपी शिमला नवदीप सिंह की पीठ पर पत्थर लगा और एक पुलिस कर्मी के सिर में पत्थर लगने से सिर फट गया। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान हुइ झड़प के बीच एक महिला पुलिस कर्मी के पैर पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिरा दिया। इसके अलावा झड़प में घायल हुए अन्य लोगों और घायल पुलिस कर्मियों को एंबुलेंस से आईजीएमसी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान पुलिस कर्मी प्रवीण शर्मा निवासी पुलिस लाईन कैथू, भूपेंद्र निवासी गांव चुनरा तहसील ठियोग जिला शिमला, दिनेश पुलिस कांस्टेबल एसपी ऑफिस शिमला, राजू निवासी राम नगर शिमला, महिला पुलिस कर्मी पूजा फस्ट आईआरवीएन वनगढ़, पुलिस कर्मी खेमराज, प्रभा शिवानी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली, निशांत चौहान निवासी कुसम्पटी शिमला, साहिल निवासी शिमला, शुभम निवासी शिमला, किशोर कुमार निवासी घोड़ा चौकी शिमला, शिवम चोपड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...