बहराइच में नहीं थम रहा भेड़िए का आतंक, अब दो बच्चियों पर किया हमला, एक की हातल गंभीर

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के महसी क्षेत्र में दो अलग अलग गांव में घर में सो रही बालिकाओं पर भेडियों ने देर रात हमला कर दिया। इन हमलों में एक बच्ची की हालत नाजुक है और उसको मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है जबकि दूसरी का महसी स्वास्थ केंद्र पर इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानी पुर का मजरा महजिदिया निवासी शिवानी पुत्री किशोरी 10 वर्ष अपनी मां के साथ फूस के घर में बीती रात सो रही थी तभी अचानक भेड़िए ने हमला कर उसे घायल कर दिया शिवानी के रोने की आवाज सुनकर मां की आंख खुल गई और मां जोर जोर से आवाज लगाने लगी जिससे गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर हांका लगाया तब जाकर भेड़िए के चंगुल से शिवानी को छुड़ाया जा सका ।उसके बाद आनन-फानन परिजनों ने शिवानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया गया जहां पर इलाज चल रहा है। इसी तरह ग्राम मजीदिया में मां के साथ सो रही सुमन 12 वर्ष को भी भेड़िए ने पकड़ने की नाकाम कोशिश की।सुमन के गले मे पंजा लगने से उसे खरोंच आई। चिकित्सक ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...