BAHRA University में रैगिंग का मामला, एक छात्र ने सीनियर्स व अन्य साथियों पर लगाए रैगिंग के आरोप

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

सोलन में स्थित बहारा विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। पुलिस को घटना की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बहारा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपनी ही यूनिवर्सिटी के कुछ सीनियर्स व अन्य साथियों पर रैगिंग के आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत कंडाघाट पुलिस थाना में कि है जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच के बाद ही अगले खुलासे होंगे लेकिन इस तरह छात्र को तंग किए जाने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबन्धन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं कि उनकी नाक के नीचे इस तरह की घटना कैसे हो गई।

जानकारी के अनुसार बहारा यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र ने कंडाघाट पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 2 दिन पूर्व उसके सीनियर्स फाइनल ईयर के छात्रों ने इसके साथ रैगिंग की और अपने कमरे में ले जाकर मारपीट की है। उसने पुलिस को बताया कि ये सीनियर्स उसे कई दिनों से तंग कर रहे थे और 2 दिन पहले वे उसे जबरदस्ती कमरे में ले गए और इसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसको चोटें आई हैं। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी छात्रों से पूछताछ की जाएगी और उसके बाद ही अगले खुलासे हो पाएंगे।

इस संबंध में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने बताया कि उनके पास भी यह शिकायत पहुंची थी जिसके बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी की एन्टी रैगिंग कमेटी की मीटिंग हुई है और इस पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूनिवर्सिटी रैगिंग के सख्त खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...