आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली में बनी अवैध मस्जिद पर क्या बुलडोजर चलेगा? यह बड़ा सवाल बना हुआ है। लेकिन अब अवैध निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। गुरुवार को शिमला के चौड़ा मैदान और संजौली में जमकर बवाल हुआ। हालांकि, शांतिपूर्व तरीके से प्रोटेस्ट किया गया और कोई हिंसा नहीं हुई हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोला और प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों के लोग यहां पर दोपहर बाद एकत्र हुए और रोष मार्च निकाला। हिंदू संगठनों ने इस मामले में अब सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान संजौली में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसपी शिमला भी मौके पर पहुंचे थे. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह पूरा विवाद क्या है।
दरअसल, शिमला के संजौली में एक मस्जिद है। यहां पर पहले कोई विवाद नहीं था। लेकिन दो सप्ताह पहले संजौली के मल्याणा में एक शख्स से मारपीट की गई। इस मारपीट में विशेष समुदाय के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी यूपी के सहारणपुर के रहने वाले हैं। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया और फिर थाने का घेराव किया। क्यों पुलिस ने पहले हल्की धारा में केस दर्ज किया था। बाद में सभी लोग मस्जिद के सामने पहुंचे और 2 सितंबर को मस्जिद के सामने वहां पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अहम बात है कि यहां पर बिल्डिंग के साथ शौचालय बनाया गया था, जिसे 24 जून 2024 को गिराया गया था.


