Paris Paralympics: भारत को 15वां मेडल, बैडमिंटन में नित्या श्री ने जीता कांस्य पदक

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

पेरिस। भारत की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री ने महिला एकल एसएच 6 श्रेणी के मुकाबले में इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता है। नित्या श्री ने इंडोनेशिया खिलाड़ी को 21-14, 21-6 से हराकर पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत को 15वां पदक दिलाया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री ने रीना मार्लिना को 23 मिनट तक चले मुकाबले में हराया। यह नित्या श्री का पहला पैरालंपिक है।

इस पदक के साथ ही बैडमिंटन स्पर्धा में पदकों की संख्या पांच पहुंच गई है। मैच के बाद नित्या श्री ने कहा मैं अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पा रही हूं। यह मेरा सबसे अच्छा पल रहा। मैंने उसके (रीना) खिलाफ 9-10 बार खेला है, लेकिन उसे कभी नहीं हराया है। अपने पिछले अनुभव के कारण जब मैं खेल में आगे थी तब मैंने खुश होने की बजाय स्वयं को मानसिक रूप से तैयार करते हुए खेल पर ध्यान केंद्रित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...