लोकल ट्रेन में गोलियों से भून डाले चार लोग

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

वाशिंगटन। अमरीका के शिकागो क्षेत्र में एक लोकल ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीडि़तों को गोली उस समय मारी गई, जब वे अपनी सीट पर सो रहे थे। फोरेस्ट पार्क पुलिस विभाग के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा से पता चला है कि पीडि़त सो रहे थे, अलग-अलग जगहों पर बैठे हुए और उन्होंने हमले का विरोध नहीं किया।

गोलीबारी दो अलग-अलग ट्रेन कारों में हुई। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और एक हथियार बरामद किया गया है। अभी तक इस घटना के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है। फॉरेस्ट पार्क इलिनोइस के कुक काउंटी में एक गांव है और शिकागो का एक उपनगर है। पुलिस के अनुसार लेबर डे पर भी अपराह्न में पांच लोगों को गोली मारी गई थी। उस समय एक संदिग्ध ने न्यूयॉर्क कैरेबियन कार्निवल परेड मार्ग पर भीड़ में गोलीबारी की थी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, 2024 में अब तक अमेरिका में गोलीबारी की 380 से अधिक घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में चार या अधिक पीडि़तों को गोली मारी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...