ब्रिटेन की जोडी ग्रिनहम पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली गर्भवती एथलीट

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

पैरालंपिक खेलों में ब्रिटेन की जोडी ग्रिनहम ने इतिहास रच दिया है। वह पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली गर्भवती एथलीट बन गई हैं। उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में ब्रांज मेडल अपने नाम किया। 31 साल ग्रिनहम ने टोक्यो पैरालंपिक की गोल्ड मेडल विजेता फोबे पैटरसन पाइन को 142-141 के रोमांचक मुकाबले में हराया। सात महीने की गर्भवती ग्रिनहम ने इस जीत के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

पैरालंपिक के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स ने ग्रिनहम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ग्रिनहम पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली गर्भवती एथलीट बन गई हैं। अपनी जीत के बाद ग्रिनहम ने कहा, मेरा बच्चा लगातार लात मार रहा था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ऐसा लग रहा था जैसे बच्चा पूछ रहा हो, क्या हो रहा है? मां, तुम क्या कर रही हो?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...