देर रात कई घंटे खड्ड के तेज बहाव में मशीनों पर फंसे रहे दो ऑपरेटर

Date:

कड़ी मशक्कत के बाद किए गए रेस्क्यू

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

पठानकोट-मंडी फोरलेन कार्य में जुटी कंपनी की एक जेसीबी व एक पोकलेन के ऑपरेटर की जान पर उस समय बन आई, जब वह देर रात भेड़ खड्ड में अचानक आए पानी के तेज बहाव में फंस गए। घंटों की मशक्कत के बाद कंपनी के वर्करों व स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक जवाली उपमंडल के कोटला स्थित भेड़ खड्ड के समीप फोरलेन कार्य में जुटी जेसीबी व पोकलेन के ऑपरेटर बीती देर शाम काम खत्म करने के बाद नहाकर व खाना खाकर जेसीबी व पोकलेन के अंदर ही सो गए कि देर रात करीबन दो बजे भेड़ खड्ड में अचानक से पानी का बहाव तेज हो गया, जिसमें मशीनें ही डूब गई। दोनों ऑपरेटर जान बचाने के लिए बकट पर चढ़ गए और सहायता के लिए चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर वर्कर व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। फोरलेन कार्य में जुटी कंपनी के एचआर रोहित ने बताया कि दोनों आपरेटर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि जेसीबी व पोकलेन खड्ड में ही है। पानी का बहाव कम होते ही उन्हें भी बाहर निकाल लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...